हिसार से बड़ी खबर

🫵 Breaking _हिसार से बड़ी खबर आ रही है। सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। सरकार ने हिसार के 🔥 रिटर्निंग ऑफिसर एसडीएम जगदीप ढांडा का सरकार ने ट्रांसफर कर दिया है।

Public Interest

हिसार से बड़ी खबर आ रही है। सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। सरकार ने हिसार के रिटर्निंग ऑफिसर एसडीएम जगदीप ढांडा का सरकार ने ट्रांसफर कर दिया है। अब जगदीप ढांडा की जगह हरबीर सिंह हिसार के नए SDM और रिटर्निंग अधिकारी होंगे।
कहा जा रहा है कि SDM ने पूर्व कैबिनेट मंत्री और बीजेपी उम्मीदवार डॉ. कमल गुप्ता और कुलदीप बिश्नोई के भाई फतेहाबाद से पूर्व विधायक दुड़ाराम बिश्नोई को नोटिस भेजा था।
दरअसल, आचार संहिता के दौरान SDM के पास ही रिटर्निंग ऑफिसर की पावर होती है। इस पावर के तहत वह अपने क्षेत्र में चुनाव आचार संहिता पालन ठीक से पालन कराने के लिए कार्रवाई कर सकते हैं।
20 अगस्त को हिसार में जॉइनिंग के बाद SDM ने आचार संहिता को लेकर सख्ती शुरू कर दी थी।
खबरों की मानें, तो रिटर्निंग अधिकारी जगदीप ढांडा ने 26 अगस्त को बीजेपी के पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता और पूर्व विधायक दुड़ाराम बिश्नोई को नोटिस भजकर जवाब दाखिल करने को कहा था।
यह नोटिस बिश्नोई मंदिर में जन्माष्टमी कार्यक्रम में वोटर्स को प्रलोभन देने और वोट मांगने के आरोप में भेजा गया था।
बताया जा रहा है कि एसडीएम जगदीप ढांडा को ड्यूटी जॉइन किए केवल 25 ही दिन हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *