पिता को अस्पताल में देख भावुक हुए Salman Khan

Bollywood Public Interest World

बॉलीवुड सुपरस्टार Salman Khan के पिता और दिग्गज पटकथा लेखक Salim Khan को मंगलवार को मुंबई के Lilavati Hospital में भर्ती कराया गया। देर रात सलमान खान को अस्पताल से बाहर निकलते हुए देखा गया, जहां उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में सलमान काफी भावुक और परेशान नजर आए। अस्पताल से बाहर निकलते ही पैपराजी ने उन्हें घेर लिया, लेकिन इस दौरान उन्होंने पूरी शांति बनाए रखी। हालांकि उनके चेहरे पर चिंता साफ झलक रही थी।

एक वायरल क्लिप में सलमान कार के अंदर आंखें बंद किए बैठे दिखाई दे रहे हैं, मानो अपने पिता के स्वास्थ्य के लिए दुआ कर रहे हों।

फैंस सोशल मीडिया पर सलिम खान के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *